Ration Card e-KYC: भारत सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं जिनके जरिए लाभार्थियों को आर्थिक लाभ, सब्सिडी या कोई सामान मिलता है आदि। इसी क्रम में केंद्र सरकार गरीब लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करवाती है। इसके लिए लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं और जिनके पास राशन कार्ड होता है उन्हें हर माह मुफ्त राशन दिया जाता है। राशन कार्डधारक राशन की सरकारी दुकान से ये राशन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, क्या आप जानते हैं कि राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाना भी जरूरी है? शायद नहीं, तो जान लें कि ये बेहद जरूरी काम है अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आपका राशन कार्ड तक कैंसिल हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...