फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये काम की बात है: क्या अमीर लोगों का भी बनता है राशन कार्ड? यहां जानें

Wed, 04 Sep 2024 09:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमीर लोगों की कौन सा राशन कार्ड बनता है? - फोटो : Amar Ujala
Ration Card: क्या आपको राशन की सरकारी दुकान से मुफ्त राशन मिलता है? दरअसल, कोरोना काल से ही भारत सरकार लगभग 80 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करवाती है। नेशनल फूड सर्विस एक्ट के तहत भारत सरकार गरीबों को राशन मुहैया करवाती है। इसमें राशन कार्डधारक सरकारी राशन की दुकान से प्रति सदस्य के हिसाब से दिए जाने वाले राशन को प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, बात अगर राशन कार्ड की करें तो ये एक बेहद अहम दस्तावेज है क्योंकि इसका इस्तेमाल राशन लेने के लिए ही नहीं बल्कि, कई अन्य कामों के लिए भी होता है। पर क्या आप जानते हैं कि अमीर लोग भी राशन कार्ड बनवा सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अमीर लोगों की कौन सा राशन कार्ड बनता है? - फोटो : istock
पहले जानें कितने प्रकार के होते हैं राशन कार्ड?
  • अगर आपके पास राशन कार्ड है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि राशन कार्ड चार तरीके के होते हैं। इसमें एक नीला और एक पीला राशन कार्ड होता है। ये उन लोगों के बनते हैं जिनकी आय 6400 रुपये (ग्रामीण इलाके में) और शहरों में 11850 रुपये सालाना से ज्यादा नहीं होती।
विज्ञापन

3 of 5
अमीर लोगों की कौन सा राशन कार्ड बनता है? - फोटो : Istock
  • आपने पिछली स्लाइड्स में दो तरह के राशन कार्ड के बारे में जाना। ऐसे में आपको तीसरे राशन कार्ड के बारे में भी जानना चाहिए। इसमें आते हैं गुलाबी राशन कार्ड। ये कार्ड सिर्फ उन लोगों का बनता है जिनकी सालाना आय गरीबी रेखा की सीमा से भी काफी कम होती है।

4 of 5
अमीर लोगों की कौन सा राशन कार्ड बनता है? - फोटो : istock
ये है अमीरों का बनने वाला राशन कार्ड
  • चौथे नंबर का राशन कार्ड है सफेद राशन कार्ड। ये कार्ड उन लोगों का बनता है जो आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं या ठीक-ठाक होते हैं। हालांकि, जिन लोगों का ये कार्ड बनता है उन्हें सब्सिडी वाला राशन नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमीर लोगों की कौन सा राशन कार्ड बनता है? - फोटो : istock
इन चीजों के लिए इस्तेमाल हो सकता है सफेद राशन कार्ड:-
  • जिन लोगों के सफेद राशन कार्ड बने हैं वे इनका इस्तेमाल पहचान पत्र के तौर पर कर सकते हैं
  • ऐसे राशन कार्ड का इस्तेमाल एड्रेस प्रूफ के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें