फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card Alert: कहीं आपका राशन कार्ड भी न हो जाए रद्द? इसलिए भूलकर न करें ये गलतियां

Mon, 15 Jul 2024 03:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राशन कार्ड रद्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ration Card Cancellation Reason in Hindi: हमारे देश में आज भी कई ऐसी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। केंद्र सरकार कई योजनाओं में तो आर्थिक लाभ देती है। जबकि, कई अन्य योजनाओं में सब्सिडी या फिर कई अन्य तरीकों से मदद करती है। जैसे- अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत देश में एक बड़ी संख्या में लोगों को मुफ्त का राशन मुहैया कराया जाता है। इसके लिए पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं क्योंकि सरकारी राशन लेने के लिए इसकी जरूरत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ गलतियों के कारण आपका राशन कार्ड कैंसिल तक हो सकता है? तो चलिए जानते हैं ये क्या कारण हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
राशन कार्ड रद्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
पहले ये जान लें
  • कई कारणों से विभाग द्वारा कई लोगों के राशन कार्ड कैंसिल कर दिए जाते हैं, लेकिन अगर आपका राशन कार्ड सही है और तब भी आपका राशन कार्ड कैंसिल कर दिया जाता है तो फिर आप राशन कार्ड कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं। इससे आपका राशन कार्ड दोबारा चालू कर दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
राशन कार्ड रद्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
राशन कार्ड कैंसिल होने के ये हो सकते हैं कारण:-

नंबर 1
  • राशन कार्ड कैंसिल होने का सबसे पहला कारण है फर्जी तरीके से इसे बनवाना। दरअसल, अगर आप पात्र नहीं हैं और आप ऐसी स्थिति में गलत तरीके से राशन कार्ड बनवा लेते हैं तो आपका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाता है। विभाग की तरफ से ऐसे लोगों की पहचान कर उनके कार्ड कैंसिल करवा रहे हैं।

4 of 5
राशन कार्ड रद्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Istock
नंबर 2
  • राशन कार्ड रद्द होने का दूसरा कारण है इसका इस्तेमाल न होना। कई लोगों के राशन कार्ड बने तो हैं लेकिन वे इनका इस्तेमाल नहीं करते हैं यानी राशन नहीं लेते हैं और वो भी लंबे समय तक। ऐसा करने से आपका राशन कार्ड रद्द हो सकता है क्योंकि ऐसे कार्ड नॉन-एक्टिव राशन कार्ड में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशन कार्ड रद्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
नंबर 3
  • उन लोगों के राशन कार्ड भी रद्द हो सकते हैं जो इसे बनवाने के लिए गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हैं। आप गलत दस्तावेजों की मदद से राशन कार्ड बनवा चुके हैं तो ऐसे में ई-केवाईसी कर ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है और फिर ऐसे लोगों के राशन कार्ड रद्द किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें