Courier Parcel Delay Reasons: रक्षाबंधन का पावन त्योहार आते ही बहनें दूर रहने वाले अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए देश-विदेश में कूरियर और डाक सेवा के माध्यम से राखियां भेजती हैं। हर बहन की यही ख्वाहिश होती है कि उसकी राखी त्योहार वाले दिन या उससे पहले भाई के पास सुरक्षित पहुंच जाए।
मगर अक्सर देखा जाता है कि राखी का पार्सल समय पर नहीं पहुंच पाता और त्योहार बीतने के बाद डिलीवर होता है, जिससे त्योहार की खुशी फीकी पड़ जाती है। रक्षाबंधन के दौरान कूरियर में देरी होने के पीछे कई प्रमुख कारण काम करते हैं, जिसके बारे में आपको भी समझना चाहिए।