फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रॉड अलर्ट: इस रक्षा बंधन जरा सी गलती और बैंक खाता हो सकता है खाली, जानें कैसे बचें

Fri, 28 Aug 2026 12:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Raksha Bandhan Banking Fraud Se Kaise Bachein: अगर आप भी अपनी बहन के लिए रक्षा बंधन का गिफ्ट ऑनलाइन खरीद रहे हैं, तो सावधान हो जाए। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
रक्षा बंधन 2026: फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala AI
Raksha Bandhan 2026: हर साल की तरह इस साल भी राखी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं।

बदले में भाई लोग अपनी बहनों को शगुन या उपहार देते हैं। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन उपहार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना जालसाज आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। चलिए जानते हैं रक्षा बंधन के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें...
विज्ञापन

2 of 5
रक्षा बंधन 2026: फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
रक्षा बंधन के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचने के लिए कौन सी गलतियां न करें?

नंबर 1
  • जालसाज लोगों को ईमेल, मैसेज और व्हाट्सएप पर भी कई लुभावने ऑफर्स भेजते हैं
  • इन मैसेज में एक लिंक भी दिया होता है, जहां से शॉपिंग करने के लिए कहा जाता है
  • पर इस लिंक पर क्लिक करने से पहले बचें, वरना आपका मोबाइल हैक हो सकता है
  • आपके मोबाइल का कंट्रोल स्कैमर्स के पास चला जाता है
  • इसलिए कभी ऐसे ऑफर्स पर विश्वास न करें
विज्ञापन

3 of 5
रक्षा बंधन 2026: फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • सोशल मीडिया पर दिखने वाला हर ऑफर असली नहीं होता
  • यहां पर कई बार हमें सस्ती चीजें दिखती हैं और खासतौर पर फेस्टिव सीजन में तो अधिक दिखती हैं
  • ऐसे में रक्षा बंधन के नाम पर यहां से कुछ ऑर्डर करने से पहले जांच कर लें, वरना ठगी हो सकती है

4 of 5
रक्षा बंधन 2026: फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • जालसाज असली दिखने वाली कई एप-वेबसाइट तैयार करते हैं
  • ये दिखने में बिल्कुल असली जैसी लगती हैं
  • इसलिए जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करें तो ये पहचान कर लें कि असली वेबसाइट-एप कौन सी है और नकली कौन सी
  • वरना आपके साथ ठगी हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्षा बंधन 2026: फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
  • स्कैमर्स आपको कैशबैक देने के नाम पर भी ठग सकते हैं
  • आपको अगर कैशबैक के नाम पर कॉल मैसेज आए
  • तो इन पर विश्वास करने से पहले बचें
  • ओटीपी या अपनी कोई बैंकिंग या गोपनीय जानकारी शेयर करने से बचें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें