फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: आवारा पशुओं से खेत को रखना चाहते हैं सुरक्षित, तो सरकार दे रही है तारबंदी करने के लिए इतने रुपये

Fri, 18 Aug 2023 03:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tarbandi Yojana - फोटो : Istock
Tarbandi Yojana: देश में किसानों को खेती करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उपज को तैयार करने में किसानों की काफी ज्यादा लागत आती है। वहीं आवारा पशुओं की समस्या बीते लंबे समय से किसानों को परेशान करती आ रही है। अक्सर देखने को मिलता है कि आवारा पशु किसानों की फसलों को पूरी तरह खराब कर देते हैं। ऐसे में किसानों की उपज ठीक ढंग से तैयार नहीं हो पाती है। इसी को देखते हुए राजस्थान सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम तारबंदी योजना है। तारबंदी योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार किसानों को खेतों में तारबंदी करने के लिए आर्थिक मदद दे रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं राजस्थान सरकार की तारबंदी योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Tarbandi Yojana - फोटो : istock
राजस्थान सरकार की तारबंदी योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत किसानों को 48 हजार यानी 60 प्रतिशत तक और अन्य किसानों को 40 हजार रुपये यानी 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Tarbandi Yojana - फोटो : Istock
इस योजना का लाभ लेकर सभी किसान अपने खेतों की तारबंदी कर सकते हैं। अगर आप भी इस स्कीम का लाभ लेने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। 

Aeroplane: क्या आप जानते हैं एक हवाई जहाज को बनाने में कितना खर्च आता है?

4 of 5
Tarbandi Yojana - फोटो : Istock
स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास तकरीबन 1.5 हेक्टेयर भूमि का होना जरूरी है। इस स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। आप अपने नजदीकी ई-मित्र या राजकिसान साथी पोर्टल पर विजिट करके स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tarbandi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, जमाबंदी की नकल आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।  

Bike Tips And Tricks: बाइक चलाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना इंजन में आ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें