देश में किसानों की आय में वृद्धि और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के समक्ष खेती किसानी करते समय आने वाली आर्थिक दिक्कतों को दूर करना है। देश में कई किसानों को आवारा पशुओं की समस्या काफी परेशान करती है। हर साल कई किसानों की फसल आवारा पशु खराब कर देते हैं। इस कारण किसानों को उपज से अच्छा लाभ नहीं प्राप्त होता है। ऐसे में किसानों को दिन रात अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए राजस्थान सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम तारबंदी योजना है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं राजस्थान सरकार की इस शानदार योजना के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
Tarbandi Yojana
- फोटो : Istock
राजस्थान सरकार राज्य के किसानों को खेतों की तारबंदी करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। राजस्थान सरकार राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को तारबंदी योजना के अंतर्गत 48 हजार रुपये यानी 60 प्रतिशत तक और दूसरे किसानों को 40 हजार रुपये यानी 50 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है।
विज्ञापन
3 of 5
Tarbandi Yojana
- फोटो : Istock
अगर आप राजस्थान सरकार की तारबंदी योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास 1.5 हेक्टेयर भूमि का होना जरूरी है।
स्कीम में आवेदन करने के लिए किसान ई-मित्र या राजकिसान साथी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। तारबंदी योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए किसान के पास आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, जमाबंदी की नकल आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।