फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Smartphone: खुशखबरी, सरकार दे रही है मुफ्त स्मार्टफोन, तुरंत ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Wed, 06 Sep 2023 12:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Rajasthan Government Free Smartphone Yojana - फोटो : istock
Rajasthan Government Free Smartphone Yojana: देश में केंद्र और कई राज्य सरकारें लोगों को शिक्षा, रोजगार, कृषि आदि विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राजस्थान सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम इंदिरा गांधी मुफ्त स्मार्टफोन योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन दे रही है। स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त वॉयस कॉल के साथ इंटरनेट की सुविधा भी दी जा रही है। राजस्थान सरकार की इस योजना के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। ऐसे में अगर आप भी इस स्कीम के बारे में नहीं जानते हैं, तो आज हम इस खबर के माध्यम से आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। राज्य में रह रही कई महिलाएं सरकार की इस स्कीम का लाभ उठा रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Rajasthan Government Free Smartphone Yojana - फोटो : istock
अगर आप भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहती हैं। ऐसे में आपको कुछ शर्तों का पालन करना होगा। इस स्कीम का लाभ सरकारी स्कूल में 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को दिया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Rajasthan Government Free Smartphone Yojana - फोटो : istock
वे छात्राएं जो राजस्थान में सरकारी महाविद्यालय में अपनी पढ़ाई कर रही हैं। उनको भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।  राजस्थान सरकार से एकल पेंशन और विधवा पेंशन का लाभ उठा रही महिलाएं भी इस स्कीम का लाभ ले सकती हैं।

LIC New Jeevan Shanti Plan: इस पॉलिसी को एक बार खरीदने के बाद जीवन भर मिलेगी 11,192 रुपये की पेंशन

4 of 5
Rajasthan Government Free Smartphone Yojana - फोटो : istock
उनको भी योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा वे महिलाएं भी इस स्कीम का लाभ उठा सकती हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी के अंतर्गत 100 कार्य दिवस पूरे किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rajasthan Government Free Smartphone Yojana - फोटो : iStock
अगर आप भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहती हैं। ऐसे में आपको इस स्कीम का लाभ लेने के लिए राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://rajasthan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। यहां विजिट करके आप आसानी से स्कीम में आवेदन कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें