Rajasthan Government Chhatra Protsahan Yojana: देश में किसानों के उत्थान के लिए भारत सरकार कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। गौरतलब बात है कि देश के कृषि क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों की तुलना में कम है। ऐसे में महिलाओं कृषि क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। राजस्थान सरकार की इस स्कीम का नाम छात्रा प्रोत्साहन योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार राज्य में कृषि विषय पढ़ने वाली छात्राओं को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। वहीं हाल ही में पेश हुए नए बजट के अंतर्गत इस रकम में बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार की इस स्कीम से गांव और सीमांत इलाकों में रहने वाली छात्राओं को काफी मदद मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं छात्रा प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से -