बारिश के मौसम में कार का इस्तेमाल करने के बाद कई लोगों को केबिन से अजीब या सीलन जैसी बदबू आने लगती है। कई बार इसकी वजह परफ्यूम या एयर फ्रेशनर नहीं, बल्कि कार के अंदर जमा नमी और गंदगी होती है।
दरअसल, बारिश में जूते, छाते और कपड़ों के साथ पानी कार के फ्लोर तक पहुंच सकता है। अगर कार का केबिन ठीक से सूख नहीं पाता, तो नमी लंबे समय तक बनी रह सकती है। ऐसे में एसी चलाने से पहले कार के कुछ हिस्सों को जरूर चेक करना चाहिए, क्योंकि इनकी सफाई करने से बदबू की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में...