Stealing Train Blankets Penalty: भारतीय रेलवे में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं, और एसी कोच में यात्रियों की सुविधा के लिए बेडशीट, तकिया, कंबल और तौलिया (लिनन) दिया जाता है। लेकिन कई बार कुछ यात्री सफर खत्म होने के बाद इन सरकारी सामानों को अपने बैग में चुपके से छिपाकर घर ले जाने की कोशिश करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर साल करोड़ों रुपये का लिनन का सामान चोरी हो जाता है। अगर कोई यात्री ट्रेन का सामान चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा जाता है, तो उस पर बेहद सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई होती है। आइए बेहद सरल शब्दों में समझते हैं कि इस मामले में रेलवे एक्ट के क्या नियम हैं।