फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RailOne या IRCTC, जानिए किससे तत्काल ट्रेन टिकट बुक होती है फास्ट

Thu, 04 Jun 2026 03:22 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC या Railone तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए कौन सा एप बेस्ट है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी एप या रेलवन किससे तत्काल टिकट बुक होती है फास्ट - फोटो : AI Generated

Irctc vs railone which is better for tatkal booking: भारतीय ट्रेनों में तत्काल टिकट बुक करना काफी चुनौतिपूर्ण काम होता है। टिकट बुकिंग जैसे ही शुरू होती है, वैसे ही कुछ ही मिनटों में सीटें फुल हो जाती हैं। इस कारण सही प्लेटफॉर्म का चुनाव काफी महत्वपूर्ण होता है। वहीं इन दिनों Rail One एप और IRCTC प्लेटफॉर्म को लेकर अक्सर यात्रियों का सवाल रहता है कि आखिर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए कौन सा एप तेज और सुविधाजनक है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि टिकट मिलने की संभावना केवल प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि इंटरनेट स्पीड, लॉगिन तैयारी, भुगतान प्रक्रिया और सर्वर रिस्पॉन्स जैसे कई तरह के कारकों पर निर्भर करती है।

विज्ञापन

2 of 5
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

IRCTC क्या है और यह कैसे काम करता है?

  • IRCTC भारतीय रेलवे की आधिकारिक ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा है और देश के अधिकांश यात्री इसी प्लेटफॉर्म की मदद से टिकट बुक करते हैं।
  • इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह सीधे रेलवे के टिकटिंग सिस्टम से जुड़ा हुआ है।
  • बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता होने के बावजूद IRCTC लगातार अपने सर्वर और बुकिंग सिस्टम को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

Rail One एप की क्या खासियत है?

  • Rail One एप रेलवे सेवाओं को एकीकृत करने के उद्देश्य से पेश किया गया है।
  • इस प्लेटफॉर्म पर टिकट बुकिंग के अलावा रेलवे से जुड़ी कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं।
  • इसका इंटरफेस काफी आधुनिक है।

4 of 5
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

Railone या IRCTC Rail Connect किससे तेज बुक होता है तत्काल टिकट? 

  • तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए IRCTC रेल कनेक्ट एप ज्यादा सटीक और तेज साबित हो सकता है।
  • यह भारतीय रेलवे का आधिकारिक प्लेटफॉर्म है।
  • Rail One या कोई थर्ड पार्टी एप IRCTC के एपीआई के जरिए टिकट बुक करता है।
  • इसमें डाटा ट्रांसफर में कुछ मिलीसेकेंड्स की देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

दूसरे एप्स में तत्काल विंडो देरी से क्यों खुलती है?

  • तत्काल बुकिंग विंडो दूसरे एप में कुछ मिनटों की देरी से खुलती है।
  • वहीं IRCTC में एक ठीक समय पर तत्काल ट्रेन टिकट की विंडो खुलती है।
  • तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए मास्टर लिस्ट फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इसके अलावा IRCTC वॉलेट में पहले से पैसे एड कर लेना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें