फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cool Roof Tips: क्या सच में छत पर चूना लगाने से घर ठंडा रहता है? जानें क्या है इसकी सच्चाई

Thu, 04 Jun 2026 02:06 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tips And Tricks: सोशल मीडिया पर लोग इस नुस्खे के बारे में काफी बात कर रहे हैं। ये कितना असरदार है, आइए इस लेख में जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
क्या छत पर चूने का लेप लगाने से घर में ठंडक हो जाती है? - फोटो : AI
Tips And Tricks For Keep House Cool: गर्मी के मौसम में घर को ठंडा रखने के लिए लोग तरह-तरह के देसी और आधुनिक उपाय अपनाते हैं। इन्हीं में से एक उपाय है छत पर चूने का लेप लगाना। सोशल मीडिया पर इन दिनों यह नुस्खा काफी चर्चा में है और दावा किया जा रहा है कि इससे घर के अंदर का तापमान कई डिग्री तक कम हो सकता है। 

हालांकि, यह उपाय कितना कारगर है, किन परिस्थितियों में बेहतर काम करता है और इसके क्या फायदे व सीमाएं हैं, यह जानना भी जरूरी है। यदि आप भी भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कम खर्च वाला उपाय तलाश रहे हैं, तो जानिए क्या सचमुच छत पर चूने का लेप लगाने से घर में ठंडक बनी रहती है।

 
विज्ञापन

2 of 6
क्या छत पर चूने का लेप लगाने से घर में ठंडक हो जाती है? - फोटो : AI
क्या छत पर चूने का लेप लगाने से घर ठंडा रहता है?

विशेषज्ञों के अनुसार छत पर सफेद चूना लगाने से कुछ हद तक घर के तापमान को कम करने में मदद मिल सकती है। इसका मुख्य कारण चूने का सफेद रंग है, जो सूर्य की गर्म किरणों को अवशोषित करने के बजाय वापस परावर्तित कर देता है। यही वजह है कि छत कम गर्म होती है और घर के अंदर गर्मी का असर भी कुछ कम महसूस होता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
क्या छत पर चूने का लेप लगाने से घर में ठंडक हो जाती है? - फोटो : AI
कैसे काम करता है चूना?
 
  • चूना एक प्राकृतिक रिफ्लेक्टिव कोटिंग की तरह काम करता है।
  •  यह सूर्य की रोशनी और गर्मी को वापस वातावरण में भेज देता है।
  •  कमरे का तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम महसूस हो सकता है।
  •  एसी और कूलर पर निर्भरता कुछ हद तक कम हो सकती है।

 

4 of 6
क्या छत पर चूने का लेप लगाने से घर में ठंडक हो जाती है? - फोटो : AI
चूना लगाने के फायदे
 
  • चूना अन्य कूल रूफ कोटिंग की तुलना में काफी सस्ता विकल्प है।
  • यह प्राकृतिक पदार्थ है और रसायनों की तुलना में अधिक सुरक्षित माना जाता है।
  • जब छत कम गर्म होगी तो कूलिंग उपकरणों पर दबाव भी कम पड़ेगा।
  • चूना लगभग हर शहर और गांव में आसानी से मिल जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
क्या छत पर चूने का लेप लगाने से घर में ठंडक हो जाती है? - फोटो : AI
किन बातों का रखें ध्यान?
 
  • बारिश के बाद चूने की परत कमजोर हो सकती है।
  • हर साल या कुछ महीनों बाद दोबारा लेप करना पड़ सकता है।
  • बहुत अधिक गर्म क्षेत्रों में सिर्फ चूना ही पर्याप्त समाधान नहीं है।
  • बेहतर परिणाम के लिए वाटरप्रूफिंग और इंसुलेशन के साथ इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या छत पर चूने का लेप लगाने से घर में ठंडक हो जाती है? - फोटो : instagram

घर को ठंडा रखने के अन्य उपाय
 
  •  रूफ गार्डन बनाएं या छत पर गमले रखें।
  • खिड़कियों पर सन-फिल्म का उपयोग करें।
  •  घर में क्रॉस वेंटिलेशन बनाए रखें।
  •  छत पर कूल रूफ टाइल्स लगवाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें