Waiting Train Ticket: जब लोग टिकट बुक कराते हैं, तो कई बार सीट खाली न रहने की वजह से उन्हें वेटिंग टिकट लेना पड़ता है। वेटिंग टिकट कई बार कंफर्म हो जाता है, वहीं कुछ मामलों में आरएसी (RAC) मिल जाता है। ऐसे में कुछ लोगों को इन दोनों टर्म्स को लेकर काफी कंफ्यूजन रहता है। आइए इस लेख में इन्हीं दोनों के अंतर को बारीकी से समझते हैं।
Waiting Train Ticket vs RAC Ticket: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले ज्यादातर यात्रियों को कंफर्म सीट पाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं, लेकिन कई बार सीटें फुल होने पर टिकट 'आरएसी' या 'वेटिंग' लिस्ट में चला जाता है। बहुत से आम यात्रियों को इन दोनों के बीच का फर्क समझ नहीं आता है, जिसके कारण उन्हें स्टेशन पर या ट्रेन के अंदर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कुछ लोगों को ये लगता है कि RAC टिकट और वेटिंग टिकट एक ही होता है। बता दें कि इन दोनों स्थितियों में रेलवे के नियम और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं एक-दूसरे से काफी अलग होती हैं, जिन्हें रेलवे के हर यात्री को जानना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
RAC टिकट क्या है और इसके क्या फायदे हैं?
- फोटो : Adobe Stock
RAC टिकट क्या है और इसके क्या फायदे हैं?
आरएसी यानी 'रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन' होता है, जिसका मतलब है कि आपको ट्रेन में बैठने की सीट तो मिल जाती है।
इस टिकट में दो यात्रियों को एक ही बर्थ या सीट शेयर करके यात्रा करनी पड़ती है, क्योंकि पूरी बर्थ आरक्षित नहीं होती है।
आरएसी टिकट वाले यात्री को ट्रेन के अंदर यात्रा करने से कोई नहीं रोक सकता और वह आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
वेटिंग टिकट क्या है और इसके क्या नियम हैं
- फोटो : Adobe Stock
वेटिंग टिकट क्या है और इसके क्या नियम हैं
वेटिंग लिस्ट का मतलब होता है कि ट्रेन में फिलहाल कोई भी सीट खाली नहीं है और आपको अपनी बारी का इंतजार करना है।
अगर यात्रा के दिन तक आपका वेटिंग टिकट कन्फर्म नहीं होता है, तो आप उस आरक्षित डिब्बे में यात्रा करने के लिए अधिकृत नहीं होते हैं।
ऑनलाइन बुक किया गया वेटिंग टिकट चार्ट बनने के बाद अपने आप कैंसिल हो जाता है और पैसा आपके खाते के लिए रिफंड कर दिया जाता है।
काउंटर से लिया गया वेटिंग टिकट अगर कन्फर्म नहीं होता, तो उसे नजदीकी रेलवे काउंटर पर जाकर कैंसिल कराना होता है।
4 of 5
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
RAC और Waiting टिकट में मुख्य अंतर क्या हैं
आरएसी टिकट धारक को ट्रेन में चढ़ने और यात्रा करने की पूरी अनुमति मिलती है, जबकि वेटिंग टिकट धारक को कई बार यात्रा की अनुमति नहीं होती।
आरएसी में आधी सीट या बैठने की जगह पक्की होती है, लेकिन वेटिंग में किसी भी प्रकार की सीट की कोई गारंटी नहीं होती है।
चार्ट बनने के बाद आरएसी टिकट के कन्फर्म होने के चांस बहुत ज्यादा होते हैं, जबकि लंबी वेटिंग का कन्फर्म होना मुश्किल होता है।
काउंटर के वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करना अवैध माना जाता है, जबकि आरएसी टिकट के साथ वैध यात्रा की जा सकती है।