PM Kisan Yojana 25th Installment: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में लाभार्थियों को दिया जाता है।
बीती 30 अक्तूबर 2026 को सरकार ने इस योजना की 24वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद अब किसानों की नजर 25वीं किस्त पर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस किस्त का लाभ लेने के लिए आपको कुछ काम करवाने भी जरूरी हैं? क्योंकि अगर ये काम नहीं करवाए तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...