QR Code Scam Prevention: डिजिटल इंडिया के दौर में क्यूआर कोड ने भुगतान को बेहद आसान बना दिया है, लेकिन यही सुविधा अब साइबर ठगों का बड़ा हथियार बनती जा रही है। अक्सर लोग यह बुनियादी बात भूल जाते हैं कि क्यूआर कोड का इस्तेमाल केवल पैसे भेजने के लिए किया जाता है, न कि पैसे प्राप्त करने के लिए।
स्कैमर्स अक्सर ओएलएक्स जैसी साइटों पर सामान खरीदने के बहाने आपको क्यूआर कोड भेजते हैं और दावा करते हैं कि इसे स्कैन करते ही पैसा आपके खाते में आ जाएगा। जैसे ही आप लालच में आकर कोड स्कैन करते हैं और अपना यूपीआई पिन दर्ज करते हैं, आपके खाते से पैसे कट जाते हैं। आज के आधुनिक समय में 'क्यूआर फिशिंग' के मामले तेजी से बढ़े हैं, जहां जालसाज असली दुकानों के कोड पर अपनी फर्जी स्टिकर चिपका देते हैं।