PVC Aadhaar Card: अगर आप भारत के नागरिक हैं, तो आपके पास आधार कार्ड तो जरूर होगा? क्योंकि लगभग हर एक काम के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा ये आधार कार्ड जारी किए जाते हैं। आपको सिम कार्ड लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो, पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल करना हो आदि। लगभग हर एक काम के लिए आधार की जरूरत पड़ती है। वहीं, अब तो लोग पीवीसी आधार कार्ड भी बनवाने लगे हैं, लेकिन ध्यान रहे कि कभी भी मार्केट या साइबर कैफे से पीवीसी आधार न बनवाएं। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों है और इसके पीछे का कारण क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...