फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PVC Aadhaar Card: घर बैठे कैसे ऑर्डर करें PVC आधार कार्ड? यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Tue, 28 Jul 2026 08:46 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Order PVC Aadhaar Card Online: पीवीसी आधार कार्ड को ऑनलाइन ऑर्डर करना बहुत आसान है। आइए इस लेख में इसकी पूरी प्रक्रिया को समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीवीसी आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर - फोटो : AI
Order PVC Aadhaar Card Online: आज के समय में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए सबसे जरूरी और अहम पहचान पत्र बन चुका है। बैंक खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। मगर साधारण कागज पर छपा आधार कार्ड अक्सर जेब में रखने से मुड़ जाता है या पानी में भीगकर खराब हो जाता है। 

एक आम इंसान की इसी समस्या को दूर करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने एटीएम कार्ड जैसा दिखने वाला मजबूत पीवीसी आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर करने की सुविधा दी है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आप बिना किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटे, घर बैठे अपने मोबाइल से इसे कैसे मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
यूआईडीएआई के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं - फोटो : Adobe Stock
यूआईडीएआई के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
  • पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में संस्था की आधिकारिक वेबसाइट (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) को खोलें।
  • होमपेज पर आपको कई विकल्प दिखाई देंगे, जिनमें से आपको 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलकर आ जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
अपनी पहचान की जानकारी दर्ज करें - फोटो : Adobe Stock
अपनी पहचान की जानकारी दर्ज करें
  • नए पेज पर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर या 28 अंकों की एनरोलमेंट आईडी सावधानीपूर्वक भरनी होगी। 
  • इसके बाद नीचे दिए गए सुरक्षा कोड को सही-सही टाइप करें। अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो सीधे ओटीपी भेजें। 
  • अगर नंबर लिंक नहीं है, तो 'माय मोबाइल नंबर इज नॉट रजिस्टर्ड' वाले बॉक्स पर टिक करके कोई भी चालू नंबर डाल दें।

4 of 5
ओटीपी वेरिफिकेशन और विवरण की जांच - फोटो : Adobe Stock
ओटीपी वेरिफिकेशन
  • आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड आएगा, जिसे स्क्रीन पर दिए गए बॉक्स में भरकर 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। 
  • अगर आपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉगिन किया है, तो स्क्रीन पर आपके आधार कार्ड की पूरी डिटेल (जैसे नाम, फोटो और पता) दिखाई देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मात्र 75 रुपये का ऑनलाइन भुगतान और डिलिवरी - फोटो : Adobe Stock
मात्र 75 रुपये का ऑनलाइन भुगतान और डिलिवरी
  • सब कुछ सही होने पर 'मेक पेमेंट' पर क्लिक करें। आपको यूआईडीएआई को मात्र 75 रुपये की फीस देनी होगी, जिसमें स्पीड पोस्ट का खर्च भी शामिल है। 
  • आप यह भुगतान यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।
  • पेमेंट सफल होते ही आपको एक रसीद नंबर मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। इसके बाद 7 से 15 दिनों में कार्ड आपके घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें