PVC Aadhaar Card Alert in Hindi: किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी काम को करवाने के लिए आपको कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है और अगर ये न हो तो आपका काम तक अटक सकता है। जैसे- आधार कार्ड के न होने पर। बैंक में खाता खुलवाना हो या किसी सरकारी योजना से जुड़ना हो, लोन लेना हो या फिर एक सिम कार्ड खरीदना हो आदि। आपको आधार कार्ड की जरूरत तो पड़ती ही है। वहीं, इन सबके बीच आजकल लोग पीवीसी आधार कार्ड भी बनवा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपने किसी साइबर कैफे या किसी अन्य दुकान से पीवीसी आधार कार्ड बनवाया है तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...