फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPF: समय से पहले निकालने जा रहे हैं पीपीएफ खाते से पैसे, तो जान लें ये नियम

Tue, 19 Apr 2022 02:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Public Provident Fund - फोटो : iStock
भारत में बड़े पैमाने पर लोग पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करते हैं। देश में इस स्कीम को एक अच्छे रिटायरमेंट सेविंग प्लान के रूप में देखा जाता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते किसी और स्कीम की बजाए भारत में लोग पब्लिक प्रोविडेंट फंड में इन्वेस्ट करना ज्यादा पंसद करते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के एक्ट 80C के तहत छूट भी मिलती है। यह एक छोटी बचत योजना है। इसमें आपको मैच्योरिटी के समय सम एश्योर्ड रिटर्न भी मिलता है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिल रहा है। वहीं कई मर्तबा किसी जरूरी कार्य के चलते निवेशकों को पीपीएफ खाते से पैसे को निकालने की जरूरत पड़ जाती है। अगर आप भी अपने पीपीएफ खाते से पैसों को निकालने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको इससे जुड़े कुछ नियमों के बारे में जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में - 
विज्ञापन

2 of 6
Public Provident Fund - फोटो : i stock
पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश किए गए पैसों की मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों की है। वहीं अगर आप अपने पीपीएफ खाते से मैच्योरिटी से पहले पैसे निकालने की सोच रह हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Public Provident Fund - फोटो : Istock
अगर आपका पीपीएफ अकाउंट 5 वर्ष पुराना हो गया है। इस स्थिति में आप अपने पीपीएफ अकाउंट से कुछ पैसे निकाल सकते हैं। ऐसे में अगर आपने साल 2017 में अपने पीपीएफ अकाउंट को ओपन करवाया होगा।

4 of 6
Public Provident Fund - फोटो : Istock
इस स्थिति में आप वित्त वर्ष 2022-23 में अपने पैसों को पीपीएफ खाते से निकाल सकते हैं। हालांकि, ये पैसे आपके द्वारा कुछ खास ही परिस्थितियों में निकाले जा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Public Provident Fund - फोटो : Istock
पीपीएफ खाता खुलवाने के पांच साल बाद आप केवल एक बार ही अपने पैसों को निकाल सकते हैं। पीपीएफ एक टैक्स फ्री स्कीम है। ऐसे में आपको समय से पहले पैसे निकालने के दौरान कोई चार्ज नहीं देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Public Provident Fund - फोटो : istock
आप इन पैसों को कुछ विशेष परिस्थितियों में ही निकाल सकते हैं। अगर आपको कुछ गंभीर बीमारी है, तो उसके इलाज के लिए आप अपने पीपीएफ खाते से पैसों को निकाल सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए पैसों की जरूरत है। उस स्थिति में भी आप पीपीएफ खाते से पैसों को निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें