म्यूचुअल फंड निवेश को लेकर ट्रेंड काफी बढ़ा है। ऐसे में ज्यादातर लोग यहां पर अपने पैसों को इन्वेस्ट करना पसंद कर रहे हैं। वहीं देश में आज भी कई लोग अपने पैसों को उन्हीं जगहों पर निवेश करना पसंद करते हैं, जहां पर किसी प्रकार का बाजार जोखिमों का खतरा नहीं रहता है। अगर आप भी किसी ऐसी ही निवेश योजना की तलाश में हैं। ऐसे में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। सरकार की इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड है। इस स्कीम में आप 166 रुपये की बचत करके पूरे 61.80 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। देश में कई लोग पब्लिक प्रोविडेंट फंड में अपने पैसों को निवेश करना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
Public Provident Fund
- फोटो : istock
वर्तमान समय में पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करने पर निवेशकों को 7.1 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड में आप 15 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Public Provident Fund
- फोटो : istock
हालांकि, इस स्कीम में आपको 15 सालों के बाद अपनी निवेश अवधि को 5 सालों के लिए आगे बढ़ाने का मौका मिलता है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप 166 रुपये की बचत करके 61.80 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।
इसके लिए आपको रोजाना करीब 166 रुपये की बचत करके हर महीने 5 हजार रुपये इकट्ठा करके हर साल 60 हजार रुपये का निवेश पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करना है। यह निवेश आपको कुल 30 सालों के लिए करना है।