फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Property Rights: पति की मौत हो जाने के बाद उसकी संपत्ति में पत्नी का कितना हक होता है? जानिए क्या है नियम

Fri, 07 Mar 2025 01:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Property Rights of a Wife: अक्सर लोगों का यह सवाल रहता है कि अगर पति की मृत्यु हो जाए ऐसी स्थिति में उसकी संपत्ति पर पत्नी के क्या अधिकार हैं? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
स्त्रियों को संपत्ति में कई अधिकार दिए गए हैं - फोटो : AdobeStock
Property Rights of a Wife: हमारे समाज का ढांचा लंबे समय से पितृसत्तात्मक रहा है, ऐसे में आजादी के बाद से महिलाओं को देश के विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। यही नहीं महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए उन्हें कई कानूनी अधिकार भी दिए गए हैं। इन्हीं बदलावों के चलते आज महिलाएं पुरुषों के समान कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। वहीं स्त्रियों को संपत्ति में भी कई अधिकार दिए गए हैं। कई लोग स्त्रियों को संपत्ति में क्या क्या अधिकार दिए गए हैं? उसको लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं। अक्सर लोगों का यह सवाल रहता है कि अगर पति की मृत्यु हो जाए ऐसी स्थिति में उसकी संपत्ति पर पत्नी के क्या अधिकार हैं? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
सास ससुर की संपत्ति में बहुओं का अधिकार ज्यादा नहीं होता है - फोटो : Adobe Stock
हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम में इस बारे में बताया गया है कि शादी के बाद बहुओं को ससुराल की संपत्ति में काफी कम अधिकार दिए गए हैं। इस कारण सास ससुर की संपत्ति में बहुओं का अधिकार ज्यादा नहीं होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
सास ससुर की मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में उनकी संपत्ति पर पति का अधिकार होता है - फोटो : Adobe Stock
नियमों के मुताबिक अगर सास ससुर की मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में उनकी संपत्ति पर पति का अधिकार होता है। वहीं अगर दुर्भाग्यवश पति और उसके बाद सास और ससुर की भी मृत्यु हो जाती है। 

Indian Railways: ट्रेन में इतने वजन से ज्यादा ले जा रहे हैं सामान, तो लग सकता है जुर्माना

4 of 5
इस स्थिति में संपत्ति पर अधिकार बहुओं को मिलता है - फोटो : AdobeStock
इस स्थिति में संपत्ति पर अधिकार बहुओं को मिलता है। हालांकि, इसके लिए एक शर्त का होना जरूरी है कि सास ससुर ने अपनी संपत्ति की वसीयत में किसी और का नाम न लिखा हो। अगर उन्होंने किसी और का नाम वसीयत में लिखा है तो बहुओ को संपत्ति में हक मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हिंदू विधवा के भरण पोषण के मामले में सुनवाई करते हुए एक फैसला सुनाया था - फोटो : AdobeStock
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हिंदू विधवा के भरण पोषण के मामले में सुनवाई करते हुए एक फैसला सुनाया था। इस फैसले में कोर्ट ने कहा था कि अगर कोई हिंदू विधवा अपनी आय या संपत्ति से जिंदगी गुजारने में सक्षम नहीं है तो ऐसी स्थिति में वह ससुर से अपने भरण पोषण का दावा कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें