फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें? पकड़े जाने पर हो सकता है जुर्माना

Tue, 06 Oct 2026 01:21 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Banned Items in Delhi Metro: दिल्ली या दिल्ली एनसीआर में रहने वाले अधिकतर लोग दिल्ली का मेट्रो का उपयोग करते हैं। बता दें कि दिल्ली मेट्रो में यात्रा करते समय कुछ चीजें ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली मेट्रो प्रतिबंधित सामान - फोटो : AI
Delhi Metro Prohibited Items List: दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यात्रा करने का सबसे प्रमुख और सुगम साधन बन चुकी है, यही वजह है कि इसे दिल्ली का लाइफलाइन भी कहा जाता है। आंकड़ों के मुताबिक रोजाना इस मेट्रो से लगभग 50 लाख यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। लेकिन मेट्रो यात्रा को सेफ और आरामदायक बनाए रखने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और सुरक्षा एजेंसी ने कुछ कड़े नियम बनाए हैं।

इस नियम के मुताबिक मेट्रो स्टेशन परिसर और ट्रेन के अंदर कई तरह की वस्तुओं को ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। अगर सुरक्षा जांच के दौरान आपके पास इनमें से कोई भी प्रतिबंधित वस्तु पाई जाती है, तो न सिर्फ आपको यात्रा करने से रोका जा सकता है, बल्कि भारी जुर्माना या कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है।


क्या मेट्रो ट्रेन में अपने पेट डॉग के साथ कर सकते हैं सफर? जानें मेट्रो अथॉरिटी के नियम
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock
खतरनाक और ज्वलनशील पदार्थों पर पूरी तरह रोक
  • सुरक्षा कारणों से मेट्रो में किसी भी तरह का ज्वलनशील पदार्थ ले जाना सख्त मना है।
  • पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, एसिड, पटाखे या आग पकड़ने वाली अन्य सामग्री के साथ स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock
हथियार, विस्फोटक और नुकीली चीजें हैं बैन
  • मेट्रो में किसी भी प्रकार के हथियार जैसे बंदूक, बम, तलवार, बड़े चाकू, कैंची, ब्लेड या स्क्रू ड्राइवर जैसे औजार ले जाना प्रतिबंधित है।
  • यहां तक कि हथियार जैसे दिखने वाले खिलौने भी सुरक्षा जांच में रोक लिए जाते हैं।

4 of 5
दिल्ली मेट्रो - फोटो : Adobe Stock
नशीले पदार्थ और शराब से जुड़े नियम समझें
  • मेट्रो परिसर या ट्रेन में किसी भी तरह के नशीले पदार्थ और खुली शराब की बोतल ले जाना मना है।
  • विशेष नियमों के तहत सीलबंद शराब की सिर्फ दो बोतलें ले जाने की अनुमति है, लेकिन परिसर में शराब पीना सख्त अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेट्रो में कुत्ता - फोटो : AI
पालतू जानवरों की एंट्री और सुरक्षा नियमों का पालन
  • दिल्ली मेट्रो में किसी भी प्रकार के पालतू जानवर जैसे कुत्ते या बिल्ली को साथ ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है।
  • यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्टेशन पर सीआईएसएफ कर्मियों के साथ सहयोग करें और नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें