फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Private Company Salary Rule: प्राइवेट कंपनी में हर महीने की कितनी तारीख तक सैलरी आ जानी चाहिए? नियम जानें

Tue, 30 Jun 2026 04:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Private Company Mein Salary Kitni Tarikh Ko Aani Chahaiye: अगर आप भी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, तो आपके लिए ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि आपकी कंपनी में कितनी तारीख तक सैलरी आ जानी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
नियमों के मुताबिक, प्राइवेट कर्मचारियों को हर महीने कब तक सैलरी मिलनी चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI
Private Company Salary Rule For Employees: अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के काम करते हैं। कोई अपना बिजनेस करता है तो कोई नौकरी करता है जिसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह की नौकरी शामिल हैं।

हालांकि, ये हम सभी जानते हैं कि एक बड़ा तबका प्राइवेट कंपनी में काम करता है और कई कंपनियों में तो लोगों को सैलरी भी काफी देरी से मिलती है। ऐसे में आपको लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि प्राइवेट कंपनी में सैलरी मिलने को लेकर सरकारी नियम क्या कहते हैं। चलिए जानते हैं नियमों के तहत प्राइवेट कंपनियों में सैलरी कब तक मिल जानी चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
नियमों के मुताबिक, प्राइवेट कर्मचारियों को हर महीने कब तक सैलरी मिलनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
क्या कहता है नियम?
  • भारतीय श्रम कानून Payment of Wages Act और हालिया श्रम संहिता की मानें तो, प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों की सैलरी हर महीने की 7 तारीख तक आ जानी चाहिए
  • हालांकि, इसमें कुछ और नियम जुड़ते हैं जैसे- कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से भी सैलरी की तारीख निर्भर करती है
विज्ञापन

3 of 6
नियमों के मुताबिक, प्राइवेट कर्मचारियों को हर महीने कब तक सैलरी मिलनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
7 तारीख को लेकर क्या है नियम?
  • जिस कंपनी में 1000 से कम कर्मचारी हैं
  • ऐसी कंपनियों में हर महीने की 7 तारीख तक सैलरी देनी होती है
  • एक महीना काम करने के बाद अगले महीने की 7 तारीख को सैलरी देने का नियम है

4 of 6
नियमों के मुताबिक, प्राइवेट कर्मचारियों को हर महीने कब तक सैलरी मिलनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
10 तारीख को भी मिलती है सैलरी
  • कंपनियां ऐसी भी हैं जहां हर महीने अधिकतम 10 तारीख तक सैलरी देने का समय मिलता है
  • पर ये सिर्फ उन बड़ी कंपनियों में हो सकता है जिनमें 1000 से अधिक कर्मचारी हैं
विज्ञापन

5 of 6
नियमों के मुताबिक, प्राइवेट कर्मचारियों को हर महीने कब तक सैलरी मिलनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
अगर सैलरी की तारीख को छुट्टी है, तो कब आनी चाहिए सैलरी?
  • मान लीजिए कि अगर सैलरी वाले दिन छुट्टी है
  • जैसे- अगर सैलरी वाली तारीख को रविवार या कोई सार्वजनिक अवकाश है
  • तो ऐसे में कंपनी को उससे पहले कार्य दिवस पर कर्मचारियों को सैलरी देनी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नियमों के मुताबिक, प्राइवेट कर्मचारियों को हर महीने कब तक सैलरी मिलनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ दे तो फुल एंड फाइनल कब तक होना चाहिए?
  • अगर किसी कर्मचारी ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है या
  • किसी कंपनी ने कर्मचारी को निकाला है
  • दोनों ही स्थितियों में नए नियमों के मुताबिक, नौकरी छोड़ने के 2 कार्य दिवसों के अंदर फुल एंड फाइनल हो जाना चाहिए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें