Pressure Cooker Safety Tips: किचन में जब हम खाना बनाते हैं, तो इसके लिए हमें कई तरह के बर्तनों की जरूरत पड़ती है। इसमें से एक बर्तन है प्रेशर कुकर, जिसका इस्तेमाल लोग अमूमन समय बचाने के लिए करते हैं। जबकि कई चीजें ऐसी भी होती हैं, जो इसमें अच्छे से पक भी जाती हैं। जैसे- लोग इसमें दाल उबालते हैं, आलू उबालते हैं, चावल और यहां तक कि लोग इममें मांसाहारी खाना आदि भी बनाते हैं। लेकिन इन सबके बीच एक बात जो ध्यान देने वाली है कि प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। वरना हमारी एक छोटी सी गलती हम पर भारी पड़ सकती है और प्रेशर कुकर फट तक सकता है। इसलिए चलिए जानते हैं कि प्रेशर कुकर के इस्तेमाल के दौरान कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...