Apply Ayushman Yojana: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में कब कौन किस बीमारी से घिर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां और वायरस घूम रहे हैं, जो हमें पलक झपकते ही अपना शिकार बना लेते हैं। ऐसे में बीमार पड़ने पर इलाज करवाना पड़ता है या कई बार तो अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ता है। लेकिन जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं और जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, वो लोग अस्पताल का बिल चुकाने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में अगर आप भी पात्र हैं, तो फिर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस आयुष्मान योजना के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...