फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMV Yojana: कुछ भी हो दिक्कत तो इस नंबर पर कर सकते हैं कॉल, आवेदन से लेकर मिलने वाले लाभ तक सबकुछ यहां जानें

Mon, 25 Aug 2025 02:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Ka Helpline Number Kya Hai: पीएम विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Registration Process And Benefits: जब भी सरकार किसी योजना को शुरू करती है तो सबसे पहले ये जरूर देखा जाता है कि इस योजना का लाभ कितनी बड़ी संख्या को मिल सकेगा। इसके लिए विभाग द्वारा पात्रता सूची बनाई जाती है यानी किन लोगों को लाभ दिया जाए और किन लोगों को नहीं।

जैसे, अगर आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के बारे में जानते हैं तो ये भारत सरकार की योजना है और इस योजना से सिर्फ वे ही लोग जुड़ सकते हैं, जो इस योजना के लिए पात्र हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों की मदद करने का काम किया जाता है। आप अगर इस योजना में आवेदन का तरीका जानना चाहते हैं, योजना में क्या लाभ मिलते हैं या योजना का हेल्पलाइन नंबर जानना चाहते हैं आदि। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
योजना का हेल्पलाइन नंबर पहले जान लीजिए
  • पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से अगर आप जुड़ते हैं या जुड़ने वाले हैं आदि। ऐसे में अगर आपको योजना के बारे में कुछ जानना है, योजना से जुड़ने में आपको दिक्कत आ रही है, मिलने वाले लाभों को लेकर कोई परेशानी हो रही है आदि। ऐसे में आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आप योजना के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002677777 और 17923 पर कॉल करके उचित मदद पा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
योजना में जुड़ने का तरीका भी जान लेते हैं
  • आप चाहें तो योजना से ऑफलाइन तरीके से जुड़ सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां जाकर आप आवेदन करवा सकते हैं
  • इसी तरह अगर आप चाहें तो योजना की आधिकारिक वेबासइट https://pmvishwakarma.gov.in/ के जरिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। यहां पर आपको 'Login' वाले सेक्शन में जाना होता है और यहां से आप आवेदन कर योजना से जुड़ सकते हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
आखिर में जान लीजिए योजना के तहत मिलने वाले लाभ
  • आप अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। ये प्रशिक्षण लाभार्थियों को उनके काम के लिए दिया जाता है ताकि, वे अपने काम में और बेहतर हो सके। इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपेय का स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
  • साथ ही लाभार्थियों को 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए भी दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, आप अगर इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन भी मुहैया करवाया जाता है। इसमें सबसे पहले कुछ महीनों के लिए लाभार्थियों को 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। फिर आप जब इस लोन को वापस कर देते हैं तो आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन लेने के लिए भी पात्र हो जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें