फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: क्या आप जुड़ सकते हैं इस योजना से? यहां जानें कौन है पात्र

Thu, 21 Nov 2024 08:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आवेदन करना होता है। साथ ही आपको ये भी चेक करना होता है कि क्या आप पात्र हैं या नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: भारत सरकार की कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और जो लोग पात्र होते हैं उन्हें इस योजना का लाभ मिलता है। हालांकि, इसके लिए पहले से ही तय है कि 18 पारंपरिक व्यापारों और इनसे जुड़े लोगों को ही लाभ दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इन योजनाओं से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है और जानना होता है कि क्या आपको लाभ मिल पाएगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं आपको लाभ मिल पाएगा या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं आवेदन का तरीका:-
  • आप भी अगर पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जा सकते हैं
  • ऑफलाइन आवेदन के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलते हैं?
  • बात अगर योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों की करें तो लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं। वहीं, लाभार्थियों को पहले एक लाख और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है जिसके लिए कोई गारंटी नहीं चाहिए होती और सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
इन लोगों को मिलता है लाभ:-
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो मालाकार हैं
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें