फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कैसे कर सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन? पात्रता और मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानें

Fri, 07 Mar 2025 08:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम विश्वकर्मा योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। आप भी अगर पात्र हैं तो आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: आप अगर किसी सरकारी योजना से जुड़े होंगे तो उसकी पात्रता सूची जरूरी होगी? यानी कौन लोग इस योजना से जुड़कर लाभ हो सकते हैं और कौन लोग इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। ऐसे ही अगर आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ना चाहते हैं तो यहां भी आपको अपनी पात्रता के बारे में जानना होता है।

इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को मिलता है। इस योजना के लाभार्थियों को उनके काम से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाता है और कई तरह के आर्थिक लाभ भी देने का प्रावधान है। आप भी अगर इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं आप इस योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में इस बारे में आप विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के बाद ये लाभ मिलते हैं
  • इसमें आपको आपके काम से जुड़ा कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • टूलिकट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये देने का भी प्रावधान है
  • सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के पहले एक लाख और पिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Adobe Stock
क्या आप पात्र हैं?
  • धोबी और दर्जी
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • जो नाव निर्माता हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • पत्थर तराशने वाले या पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • अगर आप नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Adobe Stock
इस तरह कर सकते हैं आवेदन
  • अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। यहां पर आपको 'लॉगिन' में जाकर 'एप्लीकेंट/बेनिफिशियरी लॉगिन' पर क्लिक करके आप पंजीकरण कर सकते हैं
  • जबकि, ऑफलाइन आवेदन के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं। यहां संबंधित अधिकारी से मिलकर आप अपना आवेदन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें