फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात अधिकारों की: क्रेडिट कार्ड का बिल है बकाया तो भी आपको नहीं धमका सकते बैंक वाले, यहां जानें काम की बात

Thu, 06 Mar 2025 08:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इससे जुड़े नियमों के बारे में पता होना जरूरी हो जाता है ताकि, आपको भविष्य में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
1 of 5
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती - फोटो : Freepik
Credit Card Tips In Hindi: अगर आप देखेंगे तो आज के समय में काफी बड़ी संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। लोग पहले क्रेडिट कार्ड से खर्च करते हैं और फिर इसका बिल भरते हैं। भारत में पिछले कुछ सालों में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है और ये लगातार बढ़ भी रहा है। अगर आपके पास पैसे नहीं है तो आप क्रेडिट कार्ड से कोई भी सामान खरीद सकते हैं और फिर उस पैसे को ईएमआई बनाकर भी चुका सकते हैं यानी एक साथ सारे पैसे नहीं भरने होते हैं, लेकिन इन सबसे अलग दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी होते हैं जो किसी कारणवश क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भर पाते हैं।

ऐसे में यहां जान लें कि अगर आपका भी क्रेडिट कार्ड का बिल बकाया है और आप उसे चुका नहीं पा रहे हैं तो बैंक आपको धमका नहीं सकता और न ही परेशान कर सकता है। तो चलिए बात क्रेडिट कार्डधारक के अधिकारों की करते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती। - फोटो : Adobe Stock
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरने पर क्या होता है?
  • अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल तय समय पर नहीं भर पाते हैं तो बैंक आप पर फाइन लगाता है, लेकिन अगर आप लंबे समय से क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भर पा रहे हैं तो फिर बैंक आपके सिबिल स्कोर की रिपोर्ट कर सकता है जिससे आपका सिबिल स्कोर खराब हो जाता है
विज्ञापन

3 of 5
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती। - फोटो : Adobe Stock
  • सिबिल स्कोर खराब होने से आपको भविष्य में लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है
  • अगर बैंक चाहे तो क्रेडिट कार्डधारक के खिलाफ कोर्ट भी जा सकता है जिसमें आपको कोर्ट के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं

4 of 5
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती। - फोटो : Adobe Stock
धमकाना बैंक का अधिकार नहीं
  • अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भर पाते हैं तो बैंक या बैंक के द्वारा भेजे गए रिकवरी एजेंट न आपके घर पर आकर आस-पड़ोस में आपकी बदनामी कर सकते हैं और न ही आपको धमका सकते हैं
  • अगर कोई बैंक या उसके द्वारा भेजे गए लोग आपको शारीरिक या मानसिक रूप से परेशान करते हैं तो ऐसे लोगों की शिकायत आप पुलिस में कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती। - फोटो : Adobe Stock
क्या कर सकते हैं आप?
  • अगर आप बिल नहीं भर पा रहे हैं तो कोशिश करें कि मिनिमम ड्यू भरते रहें
  • अगर आप मिनिमम ड्यू भी नहीं भर पा रहे हैं तो आप बैंक में या बैंक के कस्टमर केयर में कॉल करके बिल भरने के लिए समय मांग सकते हैं
  • बिल ज्यादा होने पर आप किस्त बनवा सकते हैं
  • अगर कोई विकल्प न हो तो आप सेटलमेंट की बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें