फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से और कौन लोग हैं पात्र? यहां जान सकते हैं आप

Sat, 08 Mar 2025 12:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आप पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria: 23 सितंबर 2023 का दिन एक बड़े वर्ग के लिए बेहद खास रहा क्योंकि इस दिन भारत सरकार ने पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लॉन्च किया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की और मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़ चुके हैं और लाभ ले रहे हैं।

इस योजना के अंतर्गत अलग-अलग तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले अपनी पात्रता चेक कर लें। आप यहां पात्रता से लेकर मिलने वाले लाभ और आवेदन के तरीके के बारे में भी विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं कौन लोग योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं
  • आप ताला बनाने वाले हैं या अस्त्रकार हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग हैं, फिशिंग नेट निर्माता और नाई हैं, धोबी, दर्जी, लोहार, सुनार हैं...
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं, जो नाव निर्माता हैं पत्थर तोड़ने वाले है, मालाकार, गुड़िया और खिलौना निर्माता, मूर्तिकार हैं, पत्थर तराशने वाले हैं, राजमिस्त्री हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं तो आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से
  • अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर अपनी आईडी बनाकर आवेदन कर सकते हैं
  • अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है और यहां से भी आप आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के बाद जो लाभ मिलते हैं
  • सबसे पहले कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये
  • टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद
  • सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर इसे वापस करने के बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें