PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके तहत आप आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इसका लाभ सीधे किसानों को देने का प्रावधान है जिसमें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो अब आपके बैंक खाते में अगली किस्त 20वीं किस्त भेजी जाएगी, लेकिन क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा? अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं? तो आप यहां चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है।
तो चलिए जानते है आप ये कैसे चेक कर सकते हैं...