Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: सरकार समय-समय पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करती रहती है। वहीं, जरूरत पड़ने पर कई पुरानी योजनाओं में भी सुधार किए जाते हैं ताकि उन्हें पहले से और बेहतर बनाया जा सके। ऐसे में अगर आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को देखेंगे तो इस योजना को सितंबर 2023 में लागू किया गया और मौजूदा समय में इस योजना से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं।
भारत सरकार की इस योजना से अगर आप चाहें तो आप भी जुड़ सकते हैं और लाभ ले सकते हैं, लेकिन पहले आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं। यही नहीं, आप यहां पर पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में भी जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में...