फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMSMA: गर्भवती महिलाएं मुफ्त में करवा सकती हैं इलाज, जानें क्या है ये योजना और इसके फायदे

Tue, 06 Jun 2023 05:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के फायदे - फोटो : istock
Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan: सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सीधा लाभ शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों तक पहुंचाया जाता है। मुफ्त व सस्ता राशन, मुफ्त शिक्षा, बीमा, बेरोजगारी भत्ता, पेंशन जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना, जिसके अंतर्गत महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त में दी जाती हैं। इस योजना में खासतौर पर दिहाड़ी मजदूरी करने वाली महिलाओं को कवर करने पर जोर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बार में और इसमें मिलने वाले लाभ के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के फायदे - फोटो : istock
  • दरअसल, इस प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का पांच हजार रुपये तक का इलाज मुफ्त में किया जाता है। ऐसे में आपको इलाज के लिए चिकित्सा केंद्र पर जाना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के फायदे - फोटो : Istock
योजना से ऐसे जुड़ सकती हैं महिलाएं
  • आप अगर गर्भवती हैं और इस प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना से जुड़ना चाहती हैं ताकि आपको लाभ मिल सके। तो ऐसे में आपको करना ये है कि अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना है। इसके बाद फिर आप अपना इलाज इस योजना के अंतर्गत मुफ्त में करवा सकते हैं।

4 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के फायदे - फोटो : istock
मिलती हैं ये सुविधाएं:-
  • आप अगर गर्भवती महिला हैं और इस योजना से जुड़ती हैं, तो आपको इसमें पहली सुविधा मिलती है कि आप हर महीने की 9 तारीख को अपने घर के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर डिलिवरी होने तक अपनी फ्री जांच और इलाज करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के फायदे - फोटो : iStock
  • वहीं, इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाएं यूरिन टेस्ट, ब्लड टेस्ट, अलट्रासाउंड, हीमोग्लोबिन की जांच आदि अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर मुफ्त में करवा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें