फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के लिए ये है शानदार योजना: सरकार देती है हर महीने 3 हजार रुपये, जानें इस स्कीम के बारे में सबकुछ

Wed, 09 Oct 2024 10:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम श्रम योगी मानधन योजना में मिलती है 3 हजार रुपये पेंशन। - फोटो : Amar Ujala
PM Shram Yogi Mandhan Yojana: सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जहां एक तरफ राज्य सरकारें तो वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार भी कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनके जरिए जरूरतमंद और पात्र लोगों को लाभ दिए जाते हैं। जैसे- हमारे देश में जो श्रमिक दिहाड़ी मजदूरी या श्रम करके अपना जीवन यापन करते हैं उनके लिए भी कई योजनाएं हैं जिनमें से एक है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत आपको 3 हजार रुपये महीने की पेंशन दी जाती है। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में और ये लाभ आपको कैसे मिलता है उस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम श्रम योगी मानधन योजना में मिलती है 3 हजार रुपये पेंशन। - फोटो : Adobe Stock
पहले योजना के बारे में जान लें
  • दरअसल, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को भारत सरकार ने वर्ष 2019 में शुरू किया था। इस योजना के तहत आपको 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है जो आपको 60 साल की उम्र के बाद दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम श्रम योगी मानधन योजना में मिलती है 3 हजार रुपये पेंशन। - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग आवेदन करने के लिए पात्र हैं?

अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसकी एक पात्रता सूची है और जो लोग इस सूची में हैं, वे पात्र माने जाते हैं। बशर्ते उनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच हो...
 
  • भूमिहीन खेतिहर मजदूर
  • रिक्शा चालक
  • ठेला चालक
  • चाय बेचने वाला
  • जो दर्जी है
  • जो मोची है या दूसरों के घर में काम करता है आदि।

4 of 5
पीएम श्रम योगी मानधन योजना में मिलती है 3 हजार रुपये पेंशन। - फोटो : Adobe Stock
निवेश करना होता है
  • अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपको पहले निवेश करना होता है। 18 साल की उम्र से इस योजना से जुड़ने पर आपको हर महीने 55 रुपये निवेश करने होते हैं। इस योजना में अगर आप 100 रुपये (उदाहरण के लिए) निवेश कर रहे हैं तो सरकार भी इतने ही पैसे जमा करती है। इसके बाद 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम श्रम योगी मानधन योजना में मिलती है 3 हजार रुपये पेंशन। - फोटो : Adobe Stock
आवेदन कैसे करें?
  • आप अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपको आवेदन के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर जाना होता है, यहां पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं
  • इसके अलावा आप ऑफलाइन तरीके के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जा सकते हैं और यहां से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें