फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPF vs Mutual Fund: पीपीएफ या म्यूचुअल फंड, निवेश और अच्छे रिटर्न के लिए कौन है बेहतर? आसान शब्दों में यहां जानें

Sat, 28 May 2022 04:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
म्यूचुअल फंड और पीपीएफ में से कौन बेहतर है - फोटो : istock
आज के समय में हर कोई चाहता है कि वो अपनी कमाई का कुछ हिस्सा तो जरूर बचाएं, ताकि उसको आगे चलकर भविष्य में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। लोग चाहे कितना भी कमाते हैं, तो कोशिश यही करते हैं कि वो कुछ तो जरूर बचाएं। वहीं, अपनी कमाई में से कुछ हिस्से को बचाकर लोग निवेश भी करते हैं, ताकि उन्हें बेहतर रिटर्न मिल सके। बस लोगों के निवेश करने के अपने-अपने तरीके हैं। कोई सोने में निवेश करता है, कोई बैंक खाते में पैसे रखता है, कोई प्रॉपर्टी खरीदता है, तो कोई पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ या म्यूचुअल फंड में निवेश करता है। ऐसे में बात अगर पीपीएफ और म्यूचुअल फंड की करें, तो लोग हमेशा ही इस उलझन में रहते हैं कि इन दोनों में से कौन निवेश करने के लिए बेहतर है? तो चलिए आपके इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
म्यूचुअल फंड और पीपीएफ में से कौन बेहतर है - फोटो : istock
जोखिम से भरा
  • दरअसल, विशेषज्ञों की मानें तो पीपीएफ उन निवेशकों के लिए एक उपयुक्त निवेश का जरिया है, जो लोग कम जोखिम लेना चाहते हैं। जबकि दूसरी तरफ म्यूचुअल फंड उन लोगों के लिए सही है जो ज्यादा जोखिम लेना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
म्यूचुअल फंड और पीपीएफ में से कौन बेहतर है - फोटो : istock
दीर्घकालिक निवेश करने के लिए कौन बेहतर?
  • जानकार ये भी मानते हैं कि दीर्घकालिक निवेश करने के लिए म्यूचुअल फंड पीपीएफ से बेहतर है। वो इसके पीछे का कारण बताते हैं कि लंबे समय के म्यूचुअप फंड निवेश से किसी के निवेश पर कम से कम 12 प्रतिशत रिटर्न मिलेगा। लेकिन पीपीएफ की ब्याज दर तय की जाती है।

4 of 6
म्यूचुअल फंड और पीपीएफ में से कौन बेहतर है - फोटो : अमर उजाला
टैक्स छूट के नजरिए से
  • विशेषज्ञ पीपीएफ और म्यूचुअल फंड को लेकर टैक्स की बात भी करते हैं। उनके मुताबिक, जहां म्यूचुअल फंड पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगता है, तो वहीं दूसरी तरफ पीपीएफ में निवेश करने पर टैक्स में छूट मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
म्यूचुअल फंड और पीपीएफ में से कौन बेहतर है - फोटो : Istock
दोनों के ये फायदे भी हैं:-

म्यूचुअप फंड
  • रिटर्न काफी ज्यादा होता है
  • कम पैसे से भी शुरुआत कर सकते हैं
  • प्रोफेशनल लोगों द्वारा आपके पैसे को मैनेज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
म्यूचुअल फंड और पीपीएफ में से कौन बेहतर है - फोटो : istock
पीपीएफ
  • गवर्नमेंट से सिक्योर्ड
  • टैक्स में छूट
  • 500 रुपये भी कर सकते हैं जमा
  • ब्याज से तय इनकम यानी रिटर्न मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें