जब लोग कड़ी मेहनत करते हैं, तब जाकर वो कहीं पैसे कमा पाते हैं। कोई नौकरी करता है, तो कोई खुद का बिजनेस लेकिन पैसे कमाने के लिए दोनों को ही मेहनत करनी पड़ती है। वहीं, जो पैसे लोग कमाते हैं वो अपनी जमा पूंजी को बैंक में रखते हैं। बैंक में एक बचत खाता खुलवाकर आप अपने पैसे को रख सकते हैं, और ये घर में रखने से काफी सुरक्षित भी होता है। साथ ही इस जमा पैसे पर ब्याज भी मिलता है। इसके अलावा इस पैसे का काम लोगों को बुढ़ापे में आता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ऐसे किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, जिसका पैसा बैंक में है और साथ ही उसका कोई नॉमिनी भी नहीं है। तो फिर ऐसी स्थिति में उस खाते में रखे हुए पैसे का क्या होगा? शायद नहीं, लेकिन इस बात को जानना इसलिए भी जरूरी हो जाता है कि बूढे-बुजुर्गों को नॉमिनी के बारे में इतना पता नहीं होता है या कई बार अन्य लोग भी नॉमिनी जोड़ना भूल जाते हैं। ऐसा स्थिति में पैसे का क्या होगा? तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...