फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: इस सरकारी स्कीम में दस हजार रुपये करें निवेश, कुछ सालों में आपको मिल सकते हैं 82.46 लाख

Sun, 24 Nov 2024 06:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज दस हजार रुपये निवेश करके 82.46 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PPF Scheme - फोटो : Adobe Stock
अगर आप लंबी समय अवधि के लिए किसी अच्छी योजना में निवेश करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज दस हजार रुपये निवेश करके 82.46 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इसमें निवेश कर रहे हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में बेनिफिट भी मिलता है। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। ऐसे में निवेश के लिहाज से यह स्कीम आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
PPF Scheme - फोटो : AdobeStock
पीपीएफ स्कीम में आप एक फाइनेंशियल ईयर में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। वहीं न्यूनतम निवेश सीमा 500 रुपये तय की गई है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में आप अधिकतम 15 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PPF Scheme - फोटो : AdobeStock
हालांकि, 15 सालों की निवेश अवधि के बाद आप पांच-पांच सालों के लिए और निवेश कर सकते हैं। अगर आप भी दस हजार रुपये निवेश करके 82.46 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं तो आइए समझते हैं निवेश के इस गणित के बारे में विस्तार से - 

4 of 5
PPF Scheme - फोटो : AdobeStock
इसके लिए सबसे पहले आपको पीपीएफ स्कीम में अपना खाता खुलवाना है। खाता खुलवाने के बाद आपको हर महीने 10 हजार रुपये की बचत करनी है। ऐसे में आपके पास सालाना 1,20,000 रुपये होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PPF Scheme - फोटो : AdobeStock
आपको इस राशि को पीपीएफ स्कीम में हर साल निवेश करना है। 1,20,000 रुपये का सालाना निवेश आपको पीपीएफ स्कीम में कुल 25 सालों के लिए करना होगा। वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर अगर गणना करें तो आपके पास 25 सालों के बाद 82,46,412 रुपये होंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें