फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: नए साल पर बैंकॉक और पटाया घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया

Sun, 24 Nov 2024 04:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Thailand Tour Package 2024: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड में घूमने का मौका मिल रहा है। इस देश की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर आप किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक इंटरनेशनल टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड में घूमने का मौका मिल रहा है। थाईलैंड की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। दक्षिण एशिया में बसे इस देश में आपको कई शानदार जगहें देखने को मिलेंगी। इस देश की संस्कृति और यहां का खानपान बड़ी संख्या में देश दुनिया से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। इसके अलावा यहां आपको कई सुंदर बीच भी देखने को मिलेंगे। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम NEW YEAR GET AWAY - THAILAND DELIGHTS EX BENGALURU है। इसका पैकेज कोड SBO5 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर की शुरुआत 29 दिसंबर, 2024 को बैंगलुरु से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। इस पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड में बैंकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। 

4 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने और ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 79,250 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 68,500 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 68,500 रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें