अगर आप लंबी समयावधि के लिए किसी ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम है। देश में यह स्कीम काफी पॉपुलर है। कई लोग अपने बचत के पैसों को इसमें निवेश करते हैं।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करने पर आपको सालाना 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। अगर आप छोटी छोटी बचत करके भविष्य में अच्छा खासा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।