सरकार कई बचत योजनाओं का संचालन कर रही है। अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। इस स्थिति में आप सरकार की इन बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं।
देश में पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम में आप लंबी समयावधि के लिए निवेश करके अच्छे खासे पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिलते हैं। पीपीएफ स्कीम की खास बात यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। इस योजना में आपके द्वारा किया गया निवेश पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। देश में कई लोग इस योजना में निवेश कर रहे हैं।