अगर आप लंबी समयावधि के लिए किसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो आज हम आपको सरकार की एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इसे पीपीएफ के नाम से भी जाना जाता है। कई लोग इस योजना में अपने बचत के पैसों का निवेश कर रहे हैं। पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी भी तरह के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। यह स्कीम निवेश के लिहाज से काफी सुरक्षित है। गारंटीड रिटर्न देने के साथ साथ यह स्कीम कई शानदार फायदे भी देती है। अगर आप टैक्स बचत करने के साथ साथ लंबी समयावधि के लिए बड़ा कोष तैयार करना चाहते हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।