फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

POA Cancellation: क्या पावर ऑफ अटॉर्नी कैंसिल किया जा सकता है? जानें अधिकार वापस लेने की पूरी कानूनी प्रक्रिया

Sun, 19 Apr 2026 06:01 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Revocation of Power of Attorney: कई बार लोगों को पावर ऑफ अटॉर्नी देने के बाद उसे कैंसिल कराने की जरूरत पड़ती है। ऐसे बहुत से लोगों को लगता है कि पावर ऑफ अटॉर्नी को कैंसिल नहीं किया जा सकता है, जो की एक गलत धारणा है। आइए इस लेक में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पॉवर ऑफ अटॉर्नी को कैंसिल करने की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
Revocation Deed Process: पावर ऑफ अटॉर्नी एक ऐसा कानूनी दस्तावेज है, जिसके जरिए आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपनी संपत्ति या कानूनी कार्यों के फैसले लेने का अधिकार देते हैं। लेकिन, कई बार परिस्थितियों के बदलने या भरोसे में कमी आने के कारण इस अधिकार को वापस लेना जरूरी पड़ जाती है। ऐसे में कानून आपको यह अधिकार देता है कि आप जब चाहें अपनी पावर ऑफ अटॉर्नी को कैंसिल कर सकते हैं।

हालांकि, इसके लिए एक तय कानूनी प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में उस दस्तावेज का कोई गलत इस्तेमाल न कर सके और आप कानूनी पचड़ों से पूरी तरह सुरक्षित रहें। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पॉवर ऑफ अटॉर्नी को कैंसिल करने की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
कैंसिल करने की शुरुआती कानूनी प्रक्रिया
  • सबसे पहले उस व्यक्ति को साफ शब्दों में एक चिट्ठी (नोटिस) भेजें जिसे आपने अधिकार दिए थे। उसमें लिखें कि 'अब मैं आपको दिए गए सारे अधिकार वापस ले रहा हूं और आज से आप मेरे नाम पर कोई काम नहीं कर पाएंगे।'
  • इसके बाद एक वकील की मदद से 'कैंसिलेशन डीड' (कैंसिल करने का कागज) बनवाएं। इसमें लिखा होता है कि पुरानी अटॉर्नी अब बेकार हो गई है और उसकी कोई कानूनी कीमत नहीं बची है।
  • अगर आपने अपनी पावर ऑफ अटॉर्नी की रजिस्ट्री ऑफिस में करवाई थी, तो उसे कैंसिल करवाने के लिए भी आपको वहीं जाना होगा। वहां सरकारी रिकॉर्ड में इसे रद्द दर्ज कराना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
पॉवर ऑफ अटॉर्नी - फोटो : Adobe Stock

आम लोगों को सूचित करना क्यों है जरूरी?
  • इसके बाद सुरक्षा के लिए एक छोटा सा विज्ञापन अखबार में निकलवा दें कि 'मैंने फलां व्यक्ति को दी गई पावर ऑफ अटॉर्नी रद्द कर दी है, अब कोई भी उनके साथ मेरे नाम पर लेनदेन न करे।'
  • प्रक्रिया को पुख्ता बनाने के लिए कम से कम दो स्थानीय अखबारों (हिंदी और अंग्रेजी) में सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करवाएं।
  • अखबार में सूचना देने से यह तय हो जाता है कि अब कोई भी तीसरा व्यक्ति उस पुरानी अटॉर्नी के आधार पर आपसे सौदा नहीं कर सकता।
  • बैंक, बिजली विभाग या तहसील जैसे कार्यालयों में पावर ऑफ अटॉर्नी के कैंसिल होने की कॉपी जमा करें जहां अटॉर्नी का इस्तेमाल होना था।

4 of 5
पॉवर ऑफ अटॉर्नी - फोटो : Adobe Stock
किन परिस्थितियों में रद्द नहीं होती POA?
  • अगर आपने 'इर्रिवोकेबल' (अपरिवर्तनीय) पावर ऑफ अटॉर्नी दी है, तो उसे रद्द करना काफी पेचीदा होता है और इसके लिए आपको कोर्ट की शरण लेनी पड़ती है।
  • अगर अटॉर्नी धारक का उस संपत्ति में कोई आर्थिक हित या हिस्सा जुड़ा है, तो आप उसे पूरी तरह से कैंसिल नहीं कर पाएंगे।
  • अटॉर्नी रद्द करते समय आपका मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है, अन्यथा कानूनी तौर पर इसे चुनौती दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पॉवर ऑफ अटॉर्नी - फोटो : Adobe Stock
अधिकार वापस लेने के बाद की सावधानियां
  • कोशिश करें कि अटॉर्नी की मूल प्रति उस व्यक्ति से वापस ले लें ताकि वह उसे कहीं दिखा न सके।
  • संबंधित व्यक्ति से यह लिखित में लें कि उसे पावर ऑफ अटॉर्नी कैंसिल होने की सूचना मिल गई है और वह अब इसका उपयोग नहीं करेगा।
  • प्रक्रिया जटिल होने पर हमेशा किसी अनुभवी वकील से राय लें ताकि कागजी कार्यवाही में कोई तकनीकी चूक न रह जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें