Personal Loan Recovery Process: अक्सर लोग अपनी वित्तीय जरूरतों के लिए पर्सनल लोन का सहारा लेते हैं। पर्सनल लोग एक 'अनसिक्योर्ड लोन' होता है, इसका मतलब है कि बैंक लोग देते समय कोई संपत्ति गिरवी नहीं रखता। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल आता है कि पर्सनल लोन लेने वाले की अगर मृत्यु हो जाती है तो उसके बाद बैंक किससे पैसा वसूलता है। सामान्यतौर पर ऐसी स्थिति में परिजनों के मन में यह डर बैठ जाता है कि क्या अब यह भारी कर्ज उनके बच्चों को चुकाना होगा या बैंक उनकी संपत्ति कुर्क कर लेगा?
बता दें कि बैंकिंग नियमों के अनुसार, पर्सनल लोन की जिम्मेदारी मृतक के कानूनी उत्तराधिकारियों पर सीधे तौर पर नहीं डाली जा सकती, लेकिन कुछ विशेष स्थितियां हैं जहां परिवार को बैंक के साथ तालमेल बिठाना पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।