Power Bank Explosion Signs: आज के समय में पावर बैंक कई लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। मगर हाल के दिनों में पावर बैंक ब्लास्ट होने की कई खबरें की आई हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में पावर बैंक के इस्तेमाल को लेकर कई सवाल आ रहे हैं। असल में पावर बैंक एक ऐसा गैजेट है जिसको इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। अगर थोड़ी सी भी लापरवाही बरती गई तो पावर बैंक फट सकता है जिससे गंभीर हादसा भी हो सकता है।
पावर बैंक यूजर को यह समझना जरूरी है कि लिथियम-आयन बैटरी वाले ये उपकरण फटने से पहले कुछ खास संकेत देते हैं, जिन्हें पहचानकर आप अपनी और अपने आसपास के लोगों की सुरक्षित कर सकते हैं। आइए इस लेख में ये समझते हैं कि पावर बैंक का इस्तेमाल करते समय कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। साथ ही ये भी जानेंगे कि पावर बैंक फटने से क्या संकेत मिलते हैं।