PM Kisan Yojana 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 23वीं किस्त की है जिसका योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से इंतजार भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कई किसानों के नाम कटे हैं।
दरअसल, पीएम किसान योजना से जुड़े लाखों किसानों के नाम काटे गए हैं। बिहार में योजना से जुड़े लगभग 2.45 लाख किसानों के नाम हटा दिए गए हैं। जबकि, उत्तर प्रदेश में पीएम किसान योजना से जुड़े लगभग 16 लाख किसानों के नाम काटे गए हैं। पर क्या आप इसकी वजह जानते हैं? चलिए जानने की कोशिश करते हैं...