फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office Scheme: टैक्स बेनिफिट के साथ यह स्कीम दे रही बंपर रिटर्न, FD से ज्यादा मिलेगा इंटरेस्ट रेट

Mon, 10 Apr 2023 11:42 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock
Post Office Senior Citizen Saving Scheme: आज हम आपको बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। इस स्कीम का संचालन खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए किया जा रहा है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में 60 या उससे अधिक उम्र के लोग ही निवेश कर सकते हैं। बुजुर्गों के लिए यह एक शानदार स्कीम है।

मौजूदा समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। अगर आप हाल ही में रिटायर हुए हैं। ऐसे में आप अपने रिटायरमेंट के पैसों को वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश कर सकते हैं। देश भर में कई लोग इस स्कीम में अपने पैसों को इन्वेस्ट कर रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में केवल 5 वर्षों के लिए ही निवेश किया जा सकता है। हालांकि, इस स्कीम में आपके पास निवेश की अवधि को 3 साल आगे बढ़ाने का विकल्प भी मौजूद है।
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये का निवेश कर सकते हैं। वहीं बात अगर अधिकतम राशि की करें, तो इसमें आप 15 लाख रुपये या रिटायरमेंट के समय मिलने वाली राशि को निवेश कर सकते हैं।

4 of 5
money new - फोटो : istock
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने पर आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। इस स्कीम में निवेश करने पर इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये तक का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money - फोटो : iStock
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की गिनती सुरक्षित और विश्वसनीय निवेश विकल्प के रूप में की जाती है। इस स्कीम में अगर आप निवेश करने के 2 साल बाद पैसे निकालते हैं। इस स्थिति में आपके ऊपर जमा राशि का 1.5 प्रतिशत जुर्माना लगेगा। वहीं अगर आप दो वर्षों के बाद पैसों को निकालते हैं। ऐसे में जमा राशि का 1 प्रतिशत जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें