आज के दौर में अगर सबसे ज्यादा जरूरी कोई दस्तावेज है, तो वो शायद आपका आधार कार्ड ही है। दरअसल, इसके न होने पर हमारे कई काम अटक सकते हैं। एक सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक जैसे कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इसे जारी किया जाता है, और इसमें एक 12 अंकों का यूनिक नंबर भी होता है। इसके अलावा आधार कार्ड में लोगों की बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है। ऐसे में समझा जा सकता है कि आधार कार्ड कितना जरूरी दस्तावेज है। वहीं, आधार कार्ड के जरिए जालसाज फ्रॉड भी कर रहे हैं, जबकि कुछ जालसाज लोगों का नकली आधार कार्ड बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? क्योंकि मन में इसको लेकर उलझन जरूर रहती है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आपका आधार नकली तो नहीं है, तो इसके लिए हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं। इसके जरिए आप घर बैठे ही मिनटों में आधार कार्ड के असली और नकली होने का पता लगा सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...