फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम्स हैं शानदार, निवेश करने पर मिलता है अच्छा रिटर्न

Fri, 06 Jun 2025 03:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की कुछ चुनिंदा निवेश योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर इन्वेस्ट करने पर आपको अच्छा रिटर्न मिलता है। 
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Schemes for High Returns - फोटो : Adobe Stock
Post Office Schemes for High Returns: अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, तो हम आपको पोस्ट ऑफिस की कुछ शानदार निवेश योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की ये निवेश योजनाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। इनमें निवेश करने पर आपको बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं है कि पोस्ट ऑफिस की निवेश योजनाएं उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं, जो बिना किसी जोखिम के निवेश करना चाहते हैं।

अगर आप टैक्स में बचत करना चाहते हैं या नियमित आय प्राप्त करना चाहते हैं, पोस्ट ऑफिस की निवेश योजनाएं आपकी हर जरूरतों के मुताबिक हैं। पोस्ट ऑफिस की कई निवेश योजनाएं देश में काफी लोकप्रिय हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की कुछ चुनिंदा निवेश योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर इन्वेस्ट करने पर आपको अच्छा रिटर्न मिलता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Schemes for High Returns - फोटो : Adobe Stock

पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम का संचालन कर रहा है। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। इसमें निवेश करने पर वर्तमान में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Schemes for High Returns - फोटो : Adobe Stock
इस योजना में आप 5 सालों के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में 5 सालों की निवेश अवधि पूरी होने के बाद उसे आप 3 सालों के लिए और आगे बढ़ा सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से खाता खुलवाया जा सकता है। 

4 of 5
Post Office Schemes for High Returns - फोटो : Adobe Stock

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम 

अगर आप रेगुलर इनकम प्राप्त करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इस योजना में निवेश करने पर आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस योजना में आप सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Schemes for High Returns - फोटो : Adobe Stock

किसान विकास पत्र योजना 

पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। आप इस स्कीम में जितने रुपये का निवेश करते हैं, वह 115 महीनों में डबल हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें