Post Office Recurring Deposit Scheme: आर्थिक स्थिरता पाने और अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए आपको अपने बचत के पैसों को सही जगह निवेश करना जरूरी है। अच्छी जगह किया गया निवेश कम समय में आपको अच्छा खासा रिटर्न दे सकता है। आज के समय लोग शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, अचल संपत्ति, सोना आदि कई जगहों पर अपने पैसों को निवेश कर रहे हैं। हालांकि, कई लोग अपने बचत के पैसों को ऐसी जगह पर निवेश करने से बचते हैं, जहां पर बाजार जोखिमों के खतरा होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस की यह रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना देश में काफी लोकप्रिय है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -